मुरादाबाद के डॉ. सीपी सिंह बने भरोसे का नाम, भोपाल और चेन्नई से भी इलाज कराने पहुंच रहे मरीज

मुरादाबाद। रामपुर रोड स्थित जिज्ञासा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सीपी सिंह आज स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भरोसे और उत्कृष्ट उपचार का बड़ा नाम बन चुके हैं। उनकी चिकित्सा विशेषज्ञता और मरीजों के प्रति समर्पित सेवा भाव के चलते अब केवल मुरादाबाद ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से भी मरीज इलाज के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

डॉ. सीपी सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मध्य प्रदेश के भोपाल जिले से लेकर दक्षिण भारत के चेन्नई तक के मरीज भी उनसे परामर्श और उपचार कराने के लिए मुरादाबाद आ रहे हैं। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि डॉ. सिंह न केवल सटीक उपचार देते हैं, बल्कि मरीजों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर उन्हें मानसिक रूप से भी भरोसा दिलाते हैं।

जिज्ञासा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और अनुभवी चिकित्सकों के कारण क्षेत्र में तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहा है। अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सेवाएं, आधुनिक उपकरण और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार लोगों का विश्वास जीत रहे हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉ. सीपी सिंह की यह उपलब्धि मुरादाबाद के लिए गर्व की बात मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस प्रकार दूसरे राज्यों से मरीज यहां पहुंच रहे हैं, उससे मुरादाबाद चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।