सड़कें हुईं साफ, पुलिस हुई सख्त खुशहालपुर चौकी प्रभारी मनोज पवार की कार्रवाई से अवैध अतिक्रमण पर लगा अंकुश

सड़कें हुईं साफ, पुलिस हुई सख्त

खुशहालपुर चौकी प्रभारी मनोज पवार की कार्रवाई से अवैध अतिक्रमण पर लगा अंकुश

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम खुशहालपुर चौकी प्रभारी मनोज पवार ने सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए जा रहे ठेलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुनील कुमार पुत्र रामरतन एवं ओमप्रकाश पुत्र छोटेलाल का पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया।

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क मार्ग को सुचारु बनाए रखना तथा आम लोगों को जाम और अव्यवस्था से राहत दिलाना रहा। स्थानीय लोगों ने चौकी प्रभारी द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आमजन को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

पुलिस प्रशासन लगातार क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए अभियान चला रहा है। चौकी प्रभारी मनोज पवार ने लोगों से नियमों का पालन करने और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा न करने की अपील की।