बिजली चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान, तीन मामलों में ₹2.56 लाख का जुर्माना

बिजली चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान, तीन मामलों में ₹2.56 लाख का जुर्माना

मुरादाबाद। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर विद्युत चोरी रोकथाम अभियान के तहत शुक्रवार सुबह करीब 5:35 बजे बिजली विभाग की टीम ने पीतलबस्ती बिजलीघर क्षेत्र के अंतर्गत फीडर डहरी गांव, अम्बेडकर नगर थाना कटघर व आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान टीम ने कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। जांच में मीटर से बाईपास तथा पोल से सीधे केबल डालकर अवैध रूप से बिजली उपयोग किए जाने के मामले सामने आए। विभाग ने तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल ₹2,56,367 का जुर्माना निर्धारित किया।बिजली विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं को समय सीमा के भीतर जुर्माना जमा कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें और बिजली चोरी रोकने में विभाग का सहयोग करें।