https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। जनपद के विभिन्न अग्निशमन कें..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। जनपद के विभिन्न अग्निशमन कें..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। जनपद के विभिन्न अग्निशमन कें...">

मुरादाबाद में अग्निशमन केंद्रों पर साप्ताहिक मॉक ड्रिल आयोजित, उपकरणों की क्रियाशीलता जांची गई

https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। जनपद के विभिन्न अग्निशमन केंद्रों पर शुक्रवार को साप्ताहिक मॉक ड्रिल एवं उपकरणों की जांच का आयोजन किया गया। यह अभ्यास अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में कराया गया।

वशिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सीएफओ के नेतृत्व में अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा द्वारा अग्निशमन केंद्र, कटघर, ठाकुरद्वारा, कांठ और बिलारी में उपलब्ध अग्निशमन कर्मियों को फालिन कर साप्ताहिक ड्रिल कराई गई। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागीय कार्यों के साथ शारीरिक दक्षता बनाए रखने और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित किया गया।

ड्रिल के दौरान अग्निशमन एवं रेस्क्यू कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरणों के नाम, उनकी प्रयोग विधि, क्षमता और संचालन संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही टेंडर पर उपलब्ध उपकरणों के उपयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों से भी कर्मियों को अवगत कराया गया।

अग्निशमन विभाग की टीम ने सभी उपकरणों की साफ-सफाई कर उनकी क्रियाशीलता की जांच की और उन्हें आपात स्थिति में तुरंत उपयोग के लिए तैयार रखा गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस तरह की नियमित मॉक ड्रिल से कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ती है और आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने में मदद मिलती है।

https://x.com/homeupgov

https://x.com/spgoyal

https://x.com/ChiefSecyUP

https://x.com/Uppolice

https://x.com/fireserviceup