सीएसएमटी पुनर्विकास के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक का विस्तार, कई ट्रेनों का आंशिक समापन

सीएसएमटी पुनर्विकास के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक का विस्तार, कई ट्रेनों का आंशिक समापन

दादर और ठाणे पर शॉर्ट टर्मिनेशन, 10 दिनों तक यातायात प्रभावित रहेगा

Central Railway द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के प्लेटफॉर्म संख्या 16 और 17 के पुनर्विकास कार्य के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक का विस्तार किया गया है। यह कार्य Rail Land Development Authority के सहयोग से किया जा रहा है। ब्लॉक अवधि के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 16 और 17 पर नींव निर्माण सहित अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।

पुनर्विकास कार्य के चलते 29 मई 2026 से प्रारंभ होकर अगले 10 दिनों तक कई मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। इस अवधि में कुछ ट्रेनों का समापन दादर एवं ठाणे स्टेशनों पर किया जाएगा।

दादर पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाने वाली ट्रेनें:

अमरावती सीएसएमटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12112)

बल्लारशाह सीएसएमटी नंदीग्राम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11002)

हावड़ा सीएसएमटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12810)

भुवनेश्वर सीएसएमटी कोणार्क एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11020)

बीदर सीएसएमटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22144)

लातूर सीएसएमटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22108)

मडगांव सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22120)

ठाणे पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाने वाली ट्रेन:

मंगलुरु सीएसएमटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12134)

रेल प्रशासन ने बताया कि यह ब्लॉक सीएसएमटी स्टेशन के ढांचागत विकास और आधुनिकीकरण के लिए आवश्यक है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं ताकि असुविधा से बचा जा सके।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।