कसारा (इगतपुरी–खारदी खंड) में प्रस्तावित विशेष ट्रैफिक व पावर ब्लॉक रद्द, ट्रेन संचालन रहेगा सामान्य

मुंबई। मध्य रेल द्वारा कसारा स्टेशन के निकट इगतपुरी?खारदी रेलखंड में प्रस्तावित विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक को रद्द कर दिया गया है। यह ब्लॉक ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट) से संबंधित अतिक्रमण हटाने के लिए की जाने वाली प्रारंभिक तैयारियों के तहत 19 मई 2026 से 22 मई 2026 तक संचालित किया जाना था।मध्य रेल प्रशासन ने जानकारी दी कि उक्त अवधि में प्रस्तावित यह विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक अब आयोजित नहीं किया जाएगा, जिससे इस खंड में रेल परिचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा और यात्रियों को किसी प्रकार की अतिरिक्त असुविधा नहीं होगी।रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस सूचना का संज्ञान लें तथा यात्रा से पहले अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत वेबसाइट अथवा पूछताछ केंद्र से संपर्क करें।यह जानकारी डॉ. स्वप्नील निला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल द्वारा दी गई।