एसएमवीटी बेंगलुरु–लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच नई द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस सेवा शुरू करेगी मध्य रेल

मुंबई। यात्रियों की सुविधा तथा कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से मध्य रेल द्वारा सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु (एसएमवीटी) और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच नियमित द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। यह नई सेवा दोनों राज्यों के यात्रियों के लिए तेज, सुगम और बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी।

मध्य रेल द्वारा शुरू की जा रही इस सेवा के अंतर्गत ट्रेन संख्या 16553/16554 एसएमवीटी बेंगलुरु?लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस संचालित की जाएगी।

ट्रेन संख्या 16554 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?एसएमवीटी बेंगलुरु द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 24 मई 2026 से प्रत्येक रविवार और बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी। यह ट्रेन एलटीटी से रात्रि 23:15 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 22:30 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 16553 एसएमवीटी बेंगलुरु?लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 23 मई 2026 से प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को एसएमवीटी बेंगलुरु से शुरू होगी। यह ट्रेन बेंगलुरु से 20:35 बजे रवाना होकर अगले दिन 20:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव ठाणे, कल्याण, कर्जत, लोनावला, पुणे, लोनंद, सतारा, कराड, सांगली, मिरज जंक्शन, बेलगावी, धारवाड़, एसएसएस हुब्बलि जंक्शन, करजगी, दावणगेरे तथा संपिगे रोड स्टेशनों पर रहेगा।

ट्रेन की संरचना में यात्रियों की सुविधा के लिए एक एसी 2-टियर कोच, चार एसी 3-टियर, छह शयनयान श्रेणी, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक लगेज सह जेनरेटर वैन तथा एक सीटिंग सह लगेज कंपार्टमेंट शामिल होंगे।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि विशेष ट्रेन संख्या 16554 के लिए आरक्षण 20 मई 2026 से प्रारंभ होगा। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे समय सारणी का ध्यान रखते हुए इस नई सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।

यह जानकारी डॉ. स्वप्नील निला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल द्वारा दी गई।