गर्मी की भीड़ को देखते हुए कोंकण रूट पर विशेष ट्रेनों का संचालन

यात्रियों की मांग पर कोंकण मार्ग के लिए 10 अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा मध्य रेलवे

मुंबई। गर्मियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य रेलवे ने कोंकण मार्ग पर 10 अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें सावंतवाड़ी रोड के लिए 8 सेवाएं तथा मडगांव के लिए 2 सेवाएं शामिल हैं।

पनवेल-सावंतवाड़ी रोड साप्ताहिक स्पेशल (8 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 01007 पनवेल से हर शनिवार को 16 मई 2026 से 06 जून 2026 तक शाम 6.10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 01008 सावंतवाड़ी रोड से हर शनिवार को सुबह 7.20 बजे रवाना होकर शाम 5.00 बजे पनवेल पहुंचेगी।

ठहराव स्टेशन: पेन, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आदावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल आदि।

कोच संरचना: 1 एसी-2 टियर, 3 एसी-3 टियर, 2 एसी-3 टियर इकॉनमी, 8 स्लीपर, 4 जनरल, 1 जनरेटर कार, 1 गार्ड वैन।

पनवेल-मडगांव साप्ताहिक स्पेशल (2 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 01105 पनवेल से सोमवार 18 मई 2026 को सुबह 5.45 बजे रवाना होकर शाम 6.10 बजे मडगांव पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 01106 मडगांव से रविवार 17 मई 2026 को शाम 4.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.00 बजे पनवेल पहुंचेगी।

ठहराव स्टेशन: पेन, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आदावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली।

कोच संरचना: 3 एसी-3 टियर, 11 स्लीपर, 7 जनरल, 2 सेकंड सीटिंग कम गार्ड वैन।

आरक्षण की सुविधा

रेलवे के अनुसार ट्रेन 01007 के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर शुरू हो चुकी है, जबकि ट्रेन 01105 के लिए बुकिंग 16 मई 2026 से सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और IRCTC वेबसाइट के माध्यम से शुरू होगी।अनारक्षित डिब्बों के टिकट UTS सिस्टम से लिए जा सकते हैं। यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।यह जानकारी मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला द्वारा दी गई।