खेरागढ़ में आज से अखण्ड रामायण पाठ

कोदरिया सरकार के सानिध्य में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन, हवन एवं विशाल भण्डारा कल

खेरागढ़। कस्बा खेरागढ़ में श्री श्री 1008 श्री बृजानन्द जी महाराज अवधूत की विशेष कृपा से श्री 108 स्वामी महाराज फक्कड़ बाबा खप्पर वाले कोदरिया सरकार के सानिध्य में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन के अंतर्गत अखण्ड रामायण पाठ सोमवार 18 मई को प्रातः 6 बजे आरम्भ होगा। मंगलवार 19 मई को प्रातः 9 बजे हवन तथा दोपहर 12 बजे विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

यह धार्मिक आयोजन नारायणी माता मन्दिर, ब्लॉक के सामने, कागारौल मार्ग, खेरागढ़ में सम्पन्न होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।