ग्रीनलैंड कॉन्वेंट स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

खेरागढ़- कस्बा खेरागढ़ में स्थित ग्रीनलैंड कॉन्वेंट स्कूल, खेरागढ़ में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में बेहतर अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा वेदांशी बंसल ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं मुकुल शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। स्कूल प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय निदेशक श्री नरेंद्र कुमार बिंदल, प्रधानाचार्य श्री अशोक भदौरिया, समस्त विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए शिक्षकों ने इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।