प्रतिमा स्थापना को लेकर तेज हुई तैयारी, क्षत्रिय समाज ने बनाई रणनीति

खेरागढ़ में क्षत्रिय समाज की बैठक सम्पन्न, प्रतिमा स्थापना पर बनी रणनीति

खेरागढ़। कस्बे में रविवार को क्षत्रिय समाज की बैठक का आयोजन विवेक सिंह सिकरवार के नेतृत्व में किया गया। बैठक में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नवंबर माह में खेरागढ़ में विशाल सामाजिक आयोजन कराने की घोषणा की गई, जिसमें देशभर से समाज के लोगों के शामिल होने की बात कही गई।

बैठक में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप सहित अन्य महापुरुषों के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने, युवाओं को संगठित करने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।

जयपुर से पहुंचे शक्ति सिंह बांदीकुई ने समाज को संगठित रहने का संदेश देते हुए कहा कि एकता से ही समाज मजबूत होता है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

बैठक में हिमांशु सिंह, भानु प्रताप, मनु प्रताप, सौम्य प्रताप, रोहतास जादौन, गणेशपाल सिंह, संदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरि गोपाल, नरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, संदीप सिकरवार, विक्की ठाकुर, ऋषि प्रताप सिंह और रामू तोमर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।