07 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, बोडा पुलिस की कार्रवाई

बोडा। राजगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बोडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 07 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ मिनी शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोडा उनि देवेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना बोडा के अपराध क्रमांक 148/26 में फरार आरोपी अजय पिता विनोद वैष्णव निवासी शनि मंदिर के पास पचोर ग्राम गुलखेड़ी जोड़ के आगे स्मैक की डिलीवरी देने के लिए खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 07 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश किया। आरोपी से स्मैक के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बोडा उनि देवेन्द्र सिंह राजपूत, उनि आर.पी. मिश्रा, सउनि समीर खान, सउनि मांगीलाल शिवहरे, आरक्षक 823 कपिल अटारिया, आरक्षक 922 सुनील सोलंकी, आरक्षक 334 दुष्यंत जाट, आरक्षक विनोद, आरक्षक 548 मंजीत जाट, आरक्षक 884 धर्मेन्द्र जाटव, आरक्षक 161 पर्वतसिंह रुहैला, महिला आरक्षक 993 सुमनसिंह एवं महिला आरक्षक 686 पूजा मुबेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।