जोधपुर मंडल में रेल संचालन प्रभावित, 4 ट्रेनें रद्द और 2 आंशिक रद्द

जोधपुर मंडल में रेल संचालन प्रभावित, 4 ट्रेनें रद्द और 2 आंशिक रद्द

ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 20 से 22 मई तक रहेगा असर

काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस बदले मार्ग से, ऋषिकेश-बाड़मेर 2.30 घंटे रेगुलेट

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा परिचालन कारणों से जोधपुर मंडल से संबंधित कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। 20 से 22 मई 2026 के बीच जहां 4 ट्रेनें पूर्ण रूप से रद्द रहेंगी, वहीं 2 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। इसके अलावा एक ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है तथा एक ट्रेन को रेगुलेट किया जाएगा।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार भगत की कोठी-लूनी रेलखंड पर भगत की कोठी-बासनी-सालावास स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसी कारण तीन दिनों तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

पूरी तरह रद्द ट्रेनें

14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस (20 व 21 मई)

14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस (21 व 22 मई)

74839 भगत की कोठी-बाड़मेर (21 मई)

74840 बाड़मेर-भगत की कोठी (22 मई)

आंशिक रद्द ट्रेनें

14896 बाड़मेर-भगत की कोठी (21 मई) : ट्रेन बाड़मेर से चलकर केवल लूनी तक जाएगी।

14893 भगत की कोठी-बाड़मेर (21 मई) : ट्रेन लूनी से रवाना होगी।

मार्ग परिवर्तित ट्रेन

15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस (20 मई) को फुलेरा-डेगाना-मेड़ता रोड-जोधपुर मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन मकराना, डेगाना और मेड़ता रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

रेगुलेट रहेगी ट्रेन

14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस (18 मई) को बीकानेर-जोधपुर के बीच 2 घंटे 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।