चंदौली प्रेस क्लब कैम्प कार्यालय का विधायक ने किया उद्घाटन 

चंदौली । डीडीयू नगर स्थित चंदौली प्रेस क्लब के कैंप कार्यालय का उद्घाटन विधायक रमेश जायसवाल ने किया। उद्घाटन समारोह के दौरान जिले के पत्रकारों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर पत्रकार समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि अभी तक उन्हें संगठन की ओर से प्रेस क्लब के संबंध में कोई औपचारिक प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। कहा कि यदि पत्रकार साथी उन्हें विधिवत ज्ञापन उपलब्ध कराते हैं। तब इस विषय पर गंभीरता से विचार-विमर्श करेंगे। पत्रकार हित में प्रेस क्लब के लिए भूमि एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करेंगे।इस दौरान चंदौली प्रेस क्लब के लिए भूमि एवं अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले थे आश्वासन का भी उल्लेख किया गया। इस अवसर पर विधायक को स्मृति चिन्ह चंदौली प्रेस क्लब के द्वारा दिया गया।इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष राम औतार तिवारी, संस्थापक संरक्षक संदीप कुमार बड़े बाबू, संरक्षक शिव पूजन तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष डा अनिल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष निजाम बाबू, जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी,महा मंत्री चंचल यादव, सुनील यादव,जयतिवारी,डीके जायसवाल,रंधा सिंह चौहान,संता सिंह राजन, मुरारी गुप्ता, मृत्युंजय तिवारी,शशि साकिर अंसारी,आदि पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद रहे।