ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत, उधना-शकूरबस्ती के बीच 02 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा उधना-शकूरबस्ती-उधना के बीच 02 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 09113 उधना-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन 22 मई 2026 (शुक्रवार) को उधना से दोपहर 13:20 बजे रवाना होकर अगले दिन 12:30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09114 शकूरबस्ती-उधना स्पेशल ट्रेन 25 मई 2026 (सोमवार) को शकूरबस्ती से रात 00:50 बजे रवाना होकर अगले दिन 02:10 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, मदार एवं जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

दूसरी ओर गाड़ी संख्या 09115 उधना-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन 22 मई 2026 (शुक्रवार) को उधना से 13:55 बजे रवाना होकर अगले दिन 11:10 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09116 शकूरबस्ती-उधना स्पेशल ट्रेन 24 मई 2026 (रविवार) को शकूरबस्ती से रात 23:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 21:00 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में भरूच, वडोदरा, अहमदाबाद, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर एवं रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे के अनुसार दोनों स्पेशल रेलसेवाओं में कुल 22 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें 18 द्वितीय शयनयान श्रेणी, 02 साधारण श्रेणी तथा 02 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय एवं अन्य जानकारी की पुष्टि कर लें।