बीकानेर–मेडता रोड रेलखंड पर रेलपथ नवीनीकरण, बीकानेर–मदुरै एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग

रेलवे द्वारा बीकानेर मेडता रोड रेलखंड पर नागौर बदवासी स्टेशनों के मध्य सम्पूर्ण रेलपथ नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा तथा कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 22632 बीकानेर मदुरै एक्सप्रेस दिनांक 24 मई 2026 को बीकानेर से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी, लेकिन इसे रीशड्यूल करने के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

यह ट्रेन बीकानेर रतनगढ़ चूरू सीकर जयपुर होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

रेलवे के अनुसार यह कार्य रेलपथ की सुरक्षा, रखरखाव और यात्री सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।