उत्तर मध्य रेलवे में ‘विश्व पर्यावरण दिवस-2026’ पखवाड़े का शुभारंभ

उत्तर मध्य रेलवे में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 पखवाड़े का शुभारंभ

अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

प्रयागराज। रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुपालन में उत्तर मध्य रेलवे द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। यह पखवाड़ा 15 मई 2026 से 05 जून 2026 तक चलेगा। वर्ष 2026 के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की मुख्य थीम ?जलवायु परिवर्तन? निर्धारित की गई है।

इस आयोजन का संचालन उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में तथा प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

पखवाड़े का शुभारंभ आज अपर महाप्रबंधक यतेंद्र कुमार द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाकर किया गया। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम का उद्देश्य रेल कर्मियों के बीच पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता एवं जागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

शपथ ग्रहण के उपरांत अपर महाप्रबंधक यतेंद्र कुमार ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे अपनी दैनिक कार्यशैली में पर्यावरण के प्रति सजग रहें तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान दें।

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा पखवाड़े के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वच्छता, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, ऊर्जा बचत तथा प्लास्टिक उन्मूलन जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे।