सलीमनाबाद रोड स्टेशन पर रीवा–इतवारी एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव शुरू

सलीमनाबाद रोड स्टेशन पर रीवा?इतवारी एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव शुरू

यात्रियों को रीवा, नागपुर सहित मध्यवर्ती स्टेशनों के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल अंतर्गत सलीमनाबाद रोड स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रीवा?नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी?रीवा एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया गया है।

नागपुर मंडल द्वारा क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूत करने एवं यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित गाड़ी संख्या 11754/11753 के सलीमनाबाद रोड स्टेशन पर ठहराव का निर्णय लिया है।

रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार गाड़ी संख्या 11754 रीवा?नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस दिनांक 16 मई 2026 से आगामी आदेश तक सलीमनाबाद रोड स्टेशन पर रात्रि 19:51 बजे आगमन करेगी तथा 19:52 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी?रीवा एक्सप्रेस दिनांक 18 मई 2026 से आगामी आदेश तक सलीमनाबाद रोड स्टेशन पर प्रातः 04:44 बजे आगमन करेगी तथा 04:45 बजे प्रस्थान करेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार इस प्रायोगिक ठहराव से सलीमनाबाद रोड एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्हें रीवा, नागपुर एवं मध्यवर्ती स्टेशनों के लिए बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध हो सकेगा।