प्रयागराज मंडल के 14 स्टेशनों पर यात्रियों को मिल रहा नि:शुल्क शीतल पेयजल, स्वयंसेवी संस्थाओं का सराहनीय योगदान

प्रयागराज। भीषण गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रयागराज मंडल द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) हरिमोहन के निर्देशन में प्रयागराज मंडल के अंतर्गत 14 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से यात्रियों को नि:शुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस व्यवस्था से स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को गर्मी के दौरान काफी सुविधा मिल रही है। यात्रियों ने इस जनहितकारी सेवा की खुले दिल से सराहना करते हुए रेलवे प्रशासन एवं संबंधित स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह पहल समाज सेवा और जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है।

रेल प्रशासन के अनुसार विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा जिन स्टेशनों पर पेयजल सेवा उपलब्ध कराई जा रही है, उनकी सूची निम्नलिखित है?

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन ? जयहिंद मानवधिकार संगठन एवं भला मानुष सेवा समिति

फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन ? भारत विकास परिषद

शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन ? श्री शिवसुंदर कांड सेवा समिति

अलीगढ़ जंक्शन ? डॉक्टर आली मुस्तफा मानव उपकार संगठन

हाथरस जंक्शन ? रामगोपाल दीक्षित मंदबुद्धि एवं दिव्यांग सशक्तिकरण संस्था

फफूंद रेलवे स्टेशन ? महंत सीताराम

सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन ? भारत स्काउट एंड गाइड

गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन ? रैपिडो

इटावा जंक्शन ? दहेज निवारण एवं समाज कल्याण परिषद और भारत विकास परिषद

फतेहपुर रेलवे स्टेशन ? रेडक्रॉस सोसायटी

कानपुर सेंट्रल ? रैपिडो

मानिकपुर रेलवे स्टेशन ? आदिवासी सेवा संस्थान

खुर्जा रेलवे स्टेशन ? शारदा देवी निष्काम सेवा मंडल

टूंडला जंक्शन ? आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन

यात्रियों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में रेलवे स्टेशनों पर शीतल पेयजल की यह सुविधा अत्यंत राहतकारी साबित हो रही है।

रेल प्रशासन ने कहा कि स्वयंसेवी संगठनों का यह सहयोग सामाजिक सहभागिता को मजबूत करता है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को भी बढ़ावा मिलता है।

रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की जनकल्याणकारी पहल को और विस्तार देने के प्रयास किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को लाभ मिल सके।

अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज मंडल