ग्रीष्मकाल में यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने 8 विशेष ट्रेनों के संचालन का लिया निर्णय

ग्रीष्मकाल में यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने 8 विशेष ट्रेनों के संचालन का लिया निर्णय

विशाखापट्टनम-दिल्ली, हावड़ा-नई दिल्ली, रांची-दिल्ली, टाटानगर-आनंद विहार सहित कई रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें

रेल प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ग्रीष्मकालीन यात्रा को देखते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली, नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, दानापुर, हावड़ा, रांची, टाटानगर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस सहित कई प्रमुख स्टेशनों के बीच अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कुल 8 विशेष ट्रेनों का संचालन निर्धारित किया गया है, जिनमें विशाखापट्टनम-दिल्ली, विशाखापट्टनम-नई दिल्ली, टाटानगर-आनंद विहार, रांची-दिल्ली, हावड़ा-नई दिल्ली, हडपसर-दानापुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर तथा हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल रूट शामिल हैं।

विशाखापट्टनम से दिल्ली के लिए दो विशेष ट्रेनें

रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 08511/08512 विशाखापट्टनम-दिल्ली-विशाखापट्टनम विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 22 मई 2026 को विशाखापट्टनम से प्रस्थान कर 23 मई 2026 को दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 25 मई 2026 को दिल्ली से चलकर 26 मई 2026 को विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

इसी तरह 08517/08518 विशाखापट्टनम-नई दिल्ली-विशाखापट्टनम विशेष ट्रेन भी 22 मई 2026 को विशाखापट्टनम से रवाना होकर 23 मई 2026 को नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 25 मई 2026 को नई दिल्ली से प्रस्थान कर 26 मई 2026 को विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

टाटानगर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए विशेष ट्रेन

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने गाड़ी संख्या 08183/08184 टाटानगर-आनंद विहार टर्मिनल-टाटानगर विशेष ट्रेन का संचालन एक फेरे के लिए तय किया है। यह ट्रेन 23 मई 2026 को टाटानगर से चलेगी तथा वापसी में 25 मई 2026 को आनंद विहार टर्मिनल से टाटानगर के लिए रवाना होगी।

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 18 स्लीपर, 2 सामान्य तथा 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

रांची-दिल्ली स्पेशल ट्रेन भी चलेगी

रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 08639/08640 रांची-दिल्ली-रांची विशेष ट्रेन भी चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन 23 मई 2026 को रांची से प्रस्थान करेगी तथा वापसी में 25 मई 2026 को दिल्ली से रांची के लिए चलेगी।

इस ट्रेन की संरचना में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 18 स्लीपर और 2 एसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे।

हावड़ा-नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन

रेलवे ने गाड़ी संख्या 08057/08058 हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा विशेष ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन 22 मई 2026 को हावड़ा से प्रस्थान कर 24 मई 2026 को नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 25 मई 2026 को नई दिल्ली से चलकर 26 मई 2026 को हावड़ा पहुंचेगी।

महाराष्ट्र से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे द्वारा 01479/01480 हडपसर-दानापुर-हडपसर विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 15 मई 2026 को हडपसर से प्रस्थान कर 17 मई 2026 को दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 17 मई 2026 को दानापुर से चलकर 19 मई 2026 को हडपसर पहुंचेगी।

इसके अतिरिक्त 01077/01078 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन 15 मई 2026 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर 16 मई 2026 को दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 16 मई 2026 को दानापुर से रवाना होकर 18 मई 2026 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

हावड़ा-आनंद विहार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन

रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 03011/03012 हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल-हावड़ा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का भी संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 22 मई 2026 को हावड़ा से चलेगी और 23 मई 2026 को आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 25 मई 2026 को आनंद विहार टर्मिनल से चलकर 26 मई 2026 को हावड़ा पहुंचेगी।

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की समय-सारिणी एवं ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से ग्रीष्मकालीन भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने में मदद मिलेगी।