यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे चलाएगा 7 जोड़ी विशेष ट्रेनें

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 7 जोड़ी विशेष ट्रेनें

न्यू जलपाईगुड़ी, अगरतला, सिलचर, डिब्रूगढ़ सहित कई स्थानों से दिल्ली के लिए स्पेशल सेवाएं

रेल प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रूटों पर विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से न्यू जलपाईगुड़ी, अगरतला, सिलचर, न्यू तिनसुकिया, डिब्रूगढ़ एवं नाहरलगुन से नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल एवं दिल्ली जंक्शन के लिए अतिरिक्त रेल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों का संचालन सीमित फेरों के लिए किया जाएगा ताकि यात्रियों को यात्रा में राहत मिल सके। सभी विशेष ट्रेनों में स्लीपर, सामान्य एवं एसएलआरडी कोच उपलब्ध रहेंगे।

प्रमुख विशेष रेलसेवाएं इस प्रकार रहेंगी?

1. गाड़ी संख्या 05758/05757 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी विशेष ट्रेन

05758 न्यू जलपाईगुड़ी से 22 मई 2026 (शुक्रवार) को चलेगी, जबकि 05757 नई दिल्ली से 25 मई 2026 (सोमवार) को रवाना होगी।

2. गाड़ी संख्या 05760/05759 न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार टर्मिनल-न्यू जलपाईगुड़ी विशेष ट्रेन

05760 न्यू जलपाईगुड़ी से 22 मई 2026 को तथा 05759 आनंद विहार टर्मिनल से 25 मई 2026 को संचालित होगी।

3. गाड़ी संख्या 05664/05663 अगरतला-आनंद विहार टर्मिनल-अगरतला विशेष ट्रेन

05664 अगरतला से 20 मई 2026 को तथा 05663 आनंद विहार टर्मिनल से 25 मई 2026 को चलेगी।

4. गाड़ी संख्या 05666/05665 सिलचर-दिल्ली-सिलचर विशेष ट्रेन

05666 सिलचर से 21 मई 2026 को तथा 05665 दिल्ली जंक्शन से 25 मई 2026 को संचालित होगी।

5. गाड़ी संख्या 05924/05923 न्यू तिनसुकिया-नई दिल्ली-न्यू तिनसुकिया विशेष ट्रेन

05924 न्यू तिनसुकिया से 21 मई 2026 को तथा 05923 नई दिल्ली से 25 मई 2026 को चलेगी।

6. गाड़ी संख्या 05926/05925 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ विशेष ट्रेन

05926 डिब्रूगढ़ से 21 मई 2026 को तथा 05925 नई दिल्ली से 25 मई 2026 को संचालित होगी।

7. गाड़ी संख्या 05832/05831 नाहरलगुन-नई दिल्ली-नाहरलगुन विशेष ट्रेन

05832 नाहरलगुन से 21 मई 2026 को तथा 05831 नई दिल्ली से 25 मई 2026 को चलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन का समय एवं ठहराव की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।