जम्मू सीनियर डीसीएम उचित सिंघल की मॉनिटरिंग… और यात्रियों की किस्मत चमक गई!

गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक बेहद सराहनीय और जनहितकारी कदम उठाया है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से सीनियर डीसीएम उचित सिंघल लगातार ट्रेनों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और मौके पर स्थिति का स्वयं जायजा लेते हुए आवश्यक फैसले तुरंत ले रहे हैं।

इसी निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि जम्मू तवी?नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में 3एसी श्रेणी में वेटिंग लगातार बढ़ रही है, जिससे यात्रियों को टिकट मिलने में परेशानी हो रही थी। यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने तुरंत निर्णय लेते हुए ट्रेन में 3एसी का अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है।

रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 12425/12426 जम्मू तवी?नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में विशेष रूप से गाड़ी संख्या 12426 में जम्मू तवी से नई दिल्ली के लिए 16 मई से 29 मई तक 3एसी का एक अतिरिक्त अस्थायी कोच लगाया जाएगा।

इस सकारात्मक फैसले से अब ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और जम्मू-कश्मीर तथा माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे की यह पहल साबित करती है कि यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है और हर संभव प्रयास कर रहा है कि यात्रा अधिक आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक बने।