नोएडा सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप शंखधार के परिवार से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने मुलाकात कर शोक संवेदना

नोएडा सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप शंखधार के परिवार से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

ग्राम पलिया, ब्लॉक बिसौली विधानसभा सहसवान निवासी दिवंगत कुलदीप शंखधार की असमय मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे के बाद जहां कई नेताओं द्वारा सहायता की घोषणाएं की गईं, वहीं समय बीतने के साथ अधिकांश लोग परिवार की सुध लेने तक नहीं पहुंचे। ऐसे मुश्किल समय में वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने सराहनीय पहल करते हुए पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर न केवल संवेदना व्यक्त की, बल्कि आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

विक्रांत यादव ने मृतक कुलदीप शंखधार के परिजनों को नकद एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। इसके साथ ही उन्होंने दिवंगत की दो बहनों की शादी का संपूर्ण खर्च उठाने की घोषणा करते हुए परिवार को भरोसा दिलाया कि वह हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे।

उन्होंने कहा कि किसी परिवार का युवा बेटा अचानक दुनिया से चला जाए तो उस दुख की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन समाज और सक्षम लोगों का कर्तव्य है कि ऐसे पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने क्षेत्र के समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और सक्षम लोगों से अपील की कि वे भी परिवार की सहायता करें ताकि मृतक के परिजनों को सहारा मिल सके।

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने विक्रांत यादव के इस मानवीय कदम की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में केवल घोषणा करना आसान है, लेकिन जरूरत के वक्त किसी पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है। विक्रांत यादव द्वारा दी गई आर्थिक सहायता और बहनों की शादी