एसडीएम रिपुदमन सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने थाना जरीफनगर पहुंचकर थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्

एसडीएम रिपुदमन सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने थाना जरीफनगर पहुंचकर थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।

थाना समाधान दिवस में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, आपसी रंजिश, पारिवारिक मामलों एवं अन्य समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिन पर एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशानुसार जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान एसओ सुमित कुमार, एसएसआई पुष्पेंद्र कुमार सहित राजस्व विभाग के लेखपाल, कानूनगो एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।