पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने थाना जरीफनगर पहुंचकर थाना दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के

पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने थाना जरीफनगर पहुंचकर थाना दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।

थाना दिवस में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद एवं अन्य समस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिन पर क्षेत्राधिकारी ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुसार जनता को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

थाना दिवस में एसओ सुमित कुमार, एसएसआई पुष्पेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।