शाहपुर तिगरी चौराहे पर पुलिस की पहल, यातायात हुआ बेहतर

ब्रेकिंग न्यूज़ : मुरादाबाद में जाम से राहत की पहल

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र अंतर्गत खुशहालपुर चौकी इंचार्ज मनोज पवार ने बुधवार शाम शाहपुर तिगरी चौराहे पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से खड़े ठेले वालों को हटवाया।

इस अभियान के बाद चौराहे पर यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है और स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। पुलिस द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण हटाकर मार्ग को सुचारू कराया गया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।