इज्जतनगर मंडल में 15 मई से विश्व पर्यावरण दिवस 2026 विशेष अभियान शुरू

इज्जतनगर मंडल में 15 मई से विश्व पर्यावरण दिवस 2026 विशेष अभियान शुरू

5 जून तक चलेगा ?क्लाइमेट चेंज? थीम पर पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम

बरेली। रेलवे बोर्ड एवं मुख्यालय के निर्देशानुसार तथा मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में इज्जतनगर मंडल द्वारा 15 मई से 5 जून 2026 तक विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में विशेष पर्यावरण संरक्षण अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की थीम क्लाइमेट चेंज रखी गई है, जिसे मिशन लाइफ (Lifestyle for Environment) के अंतर्गत संचालित किया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना है। अभियान के दौरान मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों एवं अन्य परिसरों में कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान,से नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक जागरूकता कार्यक्रम, जल एवं ऊर्जा संरक्षण गतिविधियां, पौधा वितरण, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, वॉकाथॉन तथा जन जागरूकता रैली जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इज्जतनगर मंडल इस अभियान के माध्यम से कर्मचारियों, यात्रियों और आम नागरिकों को जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे दैनिक प्रयास अपनाने हेतु प्रेरित करेगा। पानी बचाएं, ऊर्जा बचाएं और सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहें जैसे संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करें और स्वच्छ, हरित एवं सतत पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान दें।

यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा द्वारा दी गई।