डा मनोज पांडेय के मंत्री बनने पर जश्न में डूबा ऊंचाहार , अभिलाष कौशल के नेतृत्व में हुआ उत्सव

ऊंचाहार , रायबरेली । ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज पांडेय को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर सोमवार की शाम को ऊंचाहार में बड़ा जश्न हुआ । जिससे पूरा नगर उत्साह में डूब गया ।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इससे ऊंचाहार का गौरव बढ़ा है और क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आएगी।

ऊंचाहार विधायक के कैबिनेट मंत्री बनने पर सोमवार को ऊंचाहार मुख्य चौराहा पर भव्य आयोजन किया गया। जहां पर आतिशबाजी की गई और मिठाई वितरित करके खुशी जाहिर की गई । इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री ने कहा कि मनोज पांडेय जी जमीनी नेता हैं और जनता की समस्याओं को गहराई से समझते हैं। उनके मंत्री बनने से ऊंचाहार विधानसभा का गौरव बढ़ा है। अब क्षेत्र की सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि मनोज पांडेय का मंत्री बनना पिछड़े वर्ग के साथ-साथ पूरे समाज के लिए सम्मान की बात है। सरकार में क्षेत्र की आवाज अब और मजबूती से उठेगी।

ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री ने कहा कि पांडेय जी हमेशा संगठन और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हैं। उनके मंत्री बनने से युवाओं ,महिलाए और पिछड़े वर्ग व दलित को नई दिशा मिलेगी।कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष तिवारी , राजा अरखा जितेंद्र बहादुर सिंह , लालचंद्र कौशल ,पवन सिंह मंडल अध्यक्ष ,सुनील पांडेय , हलीम ख़ान राजू सोनी , राज जायसवाल ,विनीत कौशल , ननकू तिवारी , डा दिवाकर त्रिपाठी , इरफान सिद्दीकी , मोहन पांडेय , गुड्डुन यादव , सरोज शुक्ला , विजय पाल ,शिव प्रताप शुक्ला ,जगत पाल पासी , विकास श्रीवास्तव , अरविंद शर्मा ,सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।