पृथ्वी बचाओ दिवस का आयोजन 

सलोंन,रायबरेली।अपर जिला जज सचिन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के निर्देशानुसार स्थानीय मॉर्डन पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज सलोन में विश्व पृथ्वी बचाओ दिवस के अवसर पर जागरुक गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश गौतम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज पृथ्वी को हरा भरा बनाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।पृथ्वी हमें जल जीवन और अन्न देती है।पृथ्वी की रक्षा और सुरक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है।पृथ्वी पर पर्यावरण रहेगा पेड़ रहेगा जल रहेगा तभी जीवन संभव है।वहीं उन्होंने जल बचाने का भी आह्वान किया और कहा कि पानी का एक-एक बूंद प्राणी मात्र को जीवन देता है।प्लास्टिक का उपयोग ना हो पेड़ का कटान रोका जाए और पर्यावरण साफ सुथरा हो।वहीं उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 1970 से मनाया जा रहा है।यह आयोजन पूरी दुनिया के 200 से अधिक देशों में आयोजित किया जा रहा है।वही पीएलबी नागार्जुन प्रसाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्य और उद्देश्यों के बारे में व्यापक प्रकाश डाला।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर सबा चौधरी,दिनेश कुमार मिश्रा,रमेश तिवारी,बृजेश कुमार,समाजसेवी सुनील साहू,पीएलवी नागार्जुन प्रसाद गुप्ता,ठाकुर प्रसाद मौर्य, माधुरी कुमारी व विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।