लव जिहाद व धर्म परिवर्तन के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का जोरदार प्रदर्शन

रायबरेली।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।यह प्रदर्शन जिला संयोजक विनोद मौर्य जी के देखरेख में हुआ।इस प्रदर्शन में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।इस दौरान आदर्श गुप्ता(जिला सह-संयोजक,गौरक्षक) एवं पंडित राहुल दीक्षित(समाजसेवी)भी मौजूद रहे।आदर्श गुप्ता ने कड़े शब्दों में कहा कि इस प्रकार का लव जिहाद और धर्म परिवर्तन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों में तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।प्रदर्शन के दौरान अन्य कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन से मांग की कि स्कूलों,कॉलेजों एवं विभिन्न व्यापारिक संस्थानों में कथित रूप से चल रही धर्म परिवर्तन और लव जिहाद से जुड़ी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही,इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।