पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने थाना जरीफनगर पहुंचकर थाना दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने थाना जरीफनगर पहुंचकर थाना दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता एवं त्वरित गति से किया जाए, ताकि फरियादियों को न्याय मिल सके।

थाना दिवस में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, आपसी रंजिश, घरेलू विवाद एवं अन्य समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र दिए, जिन पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शासन की मंशानुसार जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी