अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पति के साथ मिलकर की थी गुरबाज सिंह की हत्या

पीलीभीत। अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने पति ने साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी, पुलिस ने दोनों पति पत्नी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। थाना माधोटांडा पुलिस टीम द्वारा सतेन्द्र पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम बसन्तपुर नौनेर थाना माधोटांडा जनपद पीलीभीत उम्र करीब 30 वर्ष शुभप्रीत कौर उर्फ गुरजीत कौर पत्नी सतेन्द्र निवासी ग्राम बसन्तपुर नौनेर थाना माधोटांडा जनपद पीलीभीत उम्र करीब 27 वर्ष को चित्तरपुल से पूरनपुर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड एवं मृतक की पीली धातु की चैन मय लॉकेट बरामद की गयी।22 अप्रैल 2026 को जसवन्त सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम बसन्तपुर नौनेर, थाना माधौटांडा जनपद पीलीभीत का पुत्र गुरबाज सिंह अपने घर से पूरनपुर जाने की बात कहकर मोटरसाइकिल से गया था, किन्तु अगले दिन तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा अपने स्तर से रिश्तेदारी व अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की गई, परन्तु कोई जानकारी नहीं मिली। दिनांक 26/04/2026 को जसवन्त सिंह द्वारा थाना माधौटांडा पर गुरबाज सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। उसी दिन थाना पूरनपुर क्षेत्रान्तर्गत तकिया दीनारपुर मन्दिर के पास खेत में बने खण्डहर में एक शव बरामद हुआ, जिसके पास मृतक की मोटरसाइकिल भी मिली। मोटरसाइकिल के नम्बर के आधार पर शव की शिनाख्त गुरबाज सिंह के रूप में हुई, तत्पश्चात वादी द्वारा अपने पुत्र की हत्या कर शव छिपाने के सम्बन्ध में थाना माधोटांडा पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया।पूछताछ में शुभप्रीत कौर ने बताया कि पिछले लगभग 1 वर्ष से उसके मृतक गुरबाज सिंह के साथ अवैध सम्बन्ध थे, वह सम्बन्ध समाप्त करना चाहती थी, किन्तु गुरबाज सिंह मना करने पर मान नहीं रहा था और अश्लील फोटो/वीडियो परिवारजनों को भेजने व सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। इसी से परेशान होकर उसने अपने पति सतेन्द्र के साथ मिलकर योजना बनाई और दिनांक 22/04/2026 को तकिया दीनारपुर स्थित मन्दिर के पास खेत में बने खण्डहर में लोहे की रॉड से वार कर गुरबाज सिंह की हत्या कर दी तथा रॉड व उसकी चैन वहीं छिपा दी।