UP के करोड़पति चपरासी के 7 रिश्तेदार गिरफ़्तार किए गए, इनमें 2 बीवी, सास-साली और सलहज शामिल… ऑफिस में 8 करोड़ का फर्जीवाड़ा किया था, मामला पीलीभीत का है..

UP के करोड़पति चपरासी के 7 रिश्तेदार गिरफ़्तार किए गए, इनमें 2 बीवी, सास-साली और सलहज शामिल?ऑफिस में 8 करोड़ का फर्जीवाड़ा किया था, मामला पीलीभीत का है..

पुलिस ने तीन बीवी रखने वाले करोड़पति चपरासी इलहाम-उर्र-रहमान शम्सी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करोड़ों के घोटाले में शामिल उसकी 2 पत्नी लुबना और अजारा खान, साली फातिमा, सास नाहिद, रिश्तेदार आफिया खान, परिचित परवीन खातून और आशकारा परवीन को गिरफ्तार किया है।इलहाम की पहली पत्नी अर्शी खातून को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी। वह इस समय जमानत पर जेल से बाहर है।आरोपी #चपरासी जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर बीसलपुर इंटर कॉलेज में तैनात था। आठ साल पहले उसने जुगाड़ से जिला विद्यालय निरीक्षक #DIOS ऑफिस में अटैचमेंट ले लिया। फिर वह सैलरी के लिए टोकन जनरेट करने आदि जैसे काम भी देखने लगा।उसने तीनों पत्नियों, सास?साली समेत अपने रिश्तेदारों को टीचर, बाबू और ठेकेदार बना दिया। जांच के दौरान पुलिस को अभी तक 53 ऐसे बैंक खाता मिले हैं, जिसमें घोटाले की रकम ट्रांसफर की गई है। 0जिन 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है, 8 सालों में उनके खातों में अब तक 8 करोड़ 15 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे। ये रकम सैलरी और कॉलेज में फर्जी काम कराने के नाम पर भेजी गई थी। पुलिस ने अलग-अलग बैंक खातों में जमा 5 करोड़ 50 लाख रुपए की धनराशि को फ्रीज करा दिया है।

#pilibhit