उत्तर पश्चिम रेलवे को मिला नया ग्रुप-ए अधिकारी, राजीव कुमार हुए पदोन्नत

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के लेखा विभाग में कार्यरत वरिष्ठ सहायक वित्त सलाहकार श्री राजीव कुमार को भारतीय रेलवे की प्रतिष्ठित ग्रुप-ए (श्रेणी-एक) सेवा में पदोन्नत किया गया है।

रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा जारी नवीनतम आदेश दिनांक 06 मई 2026 के अनुसार श्री राजीव कुमार की यह नियुक्ति 27 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। वर्तमान में वे उत्तर पश्चिम रेलवे में वरिष्ठ सहायक वित्त सलाहकार (Sr. AFA) के पद पर कार्यरत हैं।

ग्रुप-ए में उनके चयन से उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रबंधन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री राजीव कुमार को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

उत्तर पश्चिम रेलवे में यह पदोन्नति विभागीय कार्यक्षमता को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।