मुस्लिम पी.जी.कॉलेज ककराला,बदायूँ में धूमधाम से मना प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 कोबदायूँ-
मुस्लिम पी.जी. कॉलेज ककराला,बदायूँ द्वारा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के संस्थापक पूर्व विधायक जनाब हाजी मुस्लिम खां को प्रतीक चिन्ह देकर किया गया !

मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय संस्थापक हाजी मुस्लिम खां ने इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र के 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होने कहा की सामाजिक विकास में महिलाओं का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है !

इस अवसर पर क्षेत्र के इंटरमीडिएट में प्रत्येक कॉलेज से सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले तीन-तीन मेधावियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुस्लिम पी.जी. कॉलेज ककराला,बदायूँ में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जब टॉपर बच्चों के नाम पुकारे गए तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।कार्यक्रम का सफल संचालन एम.एस.डब्ल्यू विभाग के विभागाध्यक्ष श्री मुहम्मद शोएव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंध समिति व प्राचार्या डॉ रोशन परवीन एवं कार्यक्रम प्रभारी अबुतालिब खान ,कार्यालयाधीक्षक अतहर मुहम्मद खान,तकनीकी सहायक अनस खां, व कॉलेज के समस्त शिक्षकगण,अभिभावक एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।