नागपुर मंडल में 30 रेलकर्मियों को भावभीनी विदाई, सेटलमेंट राशि का तत्काल भुगतान

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने अप्रैल माह में सेवानिवृत्त हुए 30 रेल कर्मचारियों को गरिमामय कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी। 30 अप्रैल 2026 को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कर्मचारियों को कुल 15,03,60,640 रुपये की सेटलमेंट राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर कर्मचारियों को परिचय पत्र, एफआईसी कार्ड, कैलकुलेशन शीट, सेवा प्रमाणपत्र, पीपीओ, समरी शीट एवं सेवा पुस्तिका का प्रथम पृष्ठ भी सौंपा गया। डीआरएम ने सभी कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ वित्त प्रबंधक, मंडल कार्मिक अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।