इटवारी–मालदा टाउन समर स्पेशल में 2 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे

इटवारी?मालदा टाउन समर स्पेशल में 2 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे

यात्रियों की बढ़ती भीड़ और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दपूमरे का निर्णय

नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) के नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ एवं प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 08871/08872 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी?मालदा टाउन?नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी समर स्पेशल में 02 अतिरिक्त अस्थायी कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को यात्रा में अधिक सुविधा मिलेगी और प्रतीक्षा सूची में भी राहत मिलने की संभावना है।

रेलवे के अनुसार यह सुविधा 20 अप्रैल 2026 से इतवारी स्टेशन से चलने वाली ट्रेन तथा 21 अप्रैल 2026 से मालदा टाउन से चलने वाली ट्रेन में लागू होगी।

पूर्व में इस समर स्पेशल ट्रेन की कोच संरचना में दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड कोच 02, सामान्य श्रेणी 04, शयनयान 10 एवं तृतीय एसी 04 कोच शामिल थे, जिससे कुल कोचों की संख्या 20 थी।

अब 02 अतिरिक्त अस्थायी कोच जुड़ने के बाद ट्रेन की नई संरचना में दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड 02, सामान्य श्रेणी 04, शयनयान 12 एवं तृतीय एसी 04 कोच शामिल होंगे। इसके बाद कुल कोचों की संख्या बढ़कर 22 हो जाएगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारणी एवं अन्य जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अवश्य प्राप्त करें।