बरेली सिटी यार्ड में एलएचएस निर्माण कार्य, कई ट्रेनें रहेंगी शॉर्ट टर्मिनेट व शॉर्ट ओरिजनेट

बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत बरेली सिटी यार्ड में स्थित समपार संख्या 248/स्पेशल (श्मशान भूमि) पर एलएचएस निर्माण कार्य कराए जाने के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट तथा कुछ को शॉर्ट ओरिजनेट किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते बरेली सिटी स्टेशन से जुड़ी कई सवारी व डेमू ट्रेनें निर्धारित अवधि में बरेली जंक्शन या इज्जतनगर तक ही संचालित होंगी।

शॉर्ट टर्मिनेशन (यात्रा बीच में समाप्त)

55329 कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी 1 मई से 11 मई 2026 तक बरेली जंक्शन पर समाप्त होगी। बरेली जंक्शन-बरेली सिटी के बीच निरस्त रहेगी।

55316 पीलीभीत-बरेली सिटी सवारी गाड़ी 29 अप्रैल से 8 मई 2026 तक इज्जतनगर पर समाप्त होगी।

55318 पीलीभीत-बरेली सिटी सवारी गाड़ी 29 अप्रैल से 8 मई 2026 तक इज्जतनगर पर समाप्त होगी।

05402 काशीपुर-बरेली सिटी डेमू 29 अप्रैल से 8 मई 2026 तक इज्जतनगर पर समाप्त होगी।

75304 पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू 29 अप्रैल से 8 मई 2026 तक इज्जतनगर पर समाप्त होगी।

75302 टनकपुर-बरेली सिटी सवारी गाड़ी 29 अप्रैल से 8 मई 2026 तक इज्जतनगर पर समाप्त होगी।

05307 टनकपुर-बरेली जंक्शन मेला स्पेशल 7, 9 और 11 मई 2026 को इज्जतनगर पर समाप्त होगी।

शॉर्ट ओरिजनेशन (यात्रा बीच से शुरू)

55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी 2 मई से 12 मई 2026 तक बरेली जंक्शन से चलेगी।

55315 बरेली सिटी-पीलीभीत सवारी गाड़ी 29 अप्रैल से 8 मई 2026 तक इज्जतनगर से चलेगी।

55313 बरेली सिटी-लालकुआं सवारी गाड़ी 29 अप्रैल से 8 मई 2026 तक इज्जतनगर से चलेगी।

75303 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू 29 अप्रैल से 8 मई 2026 तक इज्जतनगर से चलेगी।

75301 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू 30 अप्रैल से 9 मई 2026 तक इज्जतनगर से चलेगी।

05401 बरेली सिटी-रामनगर स्पेशल डेमू 30 अप्रैल से 9 मई 2026 तक इज्जतनगर से चलेगी।

05308 बरेली जंक्शन-टनकपुर मेला स्पेशल 8, 10 और 12 मई 2026 तक इज्जतनगर से चलेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।