टनकपुर-बरेली मेला स्पेशल अब बरेली जंक्शन तक चलेगी, रेलवे ने लिया फैसला

बरेली। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इज्जतनगर मंडल पर संचालित मेला विशेष ट्रेनों के संचालन में अहम बदलाव किया है। बरेली सिटी रेलवे स्टेशन यार्ड में स्थित समपार संख्या 248/स्पेशल (श्मशान भूमि) पर एल.एच.एस. निर्माण कार्य के चलते यातायात एवं पावर ब्लॉक लिए जाने के कारण कुछ तिथियों में इन ट्रेनों को इज्जतनगर स्टेशन पर ही शॉर्ट-टर्मिनेट एवं शॉर्ट-ओरिजनेट किया गया था।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05307 टनकपुर-बरेली मेला विशेष को 27, 28 एवं 30 अप्रैल 2026 को इज्जतनगर में शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया था, लेकिन अब यह ट्रेन इन तिथियों में बरेली जंक्शन तक संचालित की जाएगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 05308 बरेली-टनकपुर मेला विशेष को 28, 29 अप्रैल 2026 एवं 01 मई 2026 को इज्जतनगर से शॉर्ट-ओरिजनेट किया गया था, लेकिन अब यह ट्रेन इन तिथियों में बरेली जंक्शन से संचालित होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति एवं समय की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।

यह जानकारी संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर द्वारा दी गई।