पूर्वोत्तर रेलवे का बड़ा कार्य, साबरमती-गोरखपुर समेत 3 ट्रेनें मार्ग परिवर्तित

गोण्डा-बुढ़वल रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, कई ट्रेनें रहेंगी मार्ग परिवर्तित

गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के गोण्डा-बुढ़वल रेलखंड पर गोण्डा-गोण्डा कचहरी स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन बिछाने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा और उत्तर पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इस कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी?

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 19409 (साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस)

यह ट्रेन 02 जुलाई 2026 को साबरमती से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर बाराबंकी-अयोध्या छावनी-मनकापुर होकर संचालित होगी।

मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन गोण्डा स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

गाड़ी संख्या 19623 (मदार-दरभंगा एक्सप्रेस)

यह ट्रेन 03 जुलाई 2026 को मदार से प्रस्थान कर बाराबंकी-अयोध्या छावनी-मनकापुर मार्ग से संचालित होगी।

मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन गोण्डा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

गाड़ी संख्या 12555 (गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस)

यह ट्रेन 09 जुलाई 2026 को गोरखपुर से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर मनकापुर-अयोध्या छावनी-बाराबंकी होकर चलाई जाएगी।

मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन गोण्डा स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति एवं मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।