अजमेर-मैसूरू एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित, कई स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव

जयपुर। दक्षिण पश्चिम रेलवे के केएसआर बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा और उत्तर पश्चिम रेलवे की कुछ रेल सेवाओं में आंशिक रद्दीकरण व मार्ग परिवर्तन किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के कारण निम्न ट्रेनें प्रभावित रहेंगी?

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 16534 (केएसआर बेंगलुरू सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस)

यह ट्रेन 02 अगस्त 2026 को केएसआर बेंगलुरू सिटी के स्थान पर यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी।

यानी यह सेवा केएसआर बेंगलुरू सिटी-यशवंतपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 20693 (जोधपुर-केएसआर बेंगलुरू सिटी एक्सप्रेस)

यह ट्रेन 30 जुलाई 2026 और 01 अगस्त 2026 को जोधपुर से चलकर यशवंतपुर तक ही संचालित होगी।

यानी यह सेवा यशवंतपुर-केएसआर बेंगलुरू सिटी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 20694 (केएसआर बेंगलुरू सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस)

यह ट्रेन 03 अगस्त 2026 को केएसआर बेंगलुरू सिटी के स्थान पर यशवंतपुर से रवाना होगी।

यानी यह सेवा केएसआर बेंगलुरू सिटी-यशवंतपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 16209 (अजमेर-मैसूरू एक्सप्रेस)

यह ट्रेन 31 जुलाई 2026 को अजमेर से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर अरसीकेरे-हासन-कृष्णराज नगर-मैसूरू होकर संचालित होगी।

मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन तुमाकुरू, यशवंतपुर, मल्लेश्वरम, केएसआर बेंगलुरू सिटी, रामनगरम् और मंड्या स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन के लिए रवाना हों, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।