कोंकण यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, चिपलुन के लिए चलेंगी 36 अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें

मुंबई। गर्मी की छुट्टियों में कोंकण जाने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे सप्ताहांत यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चिपलुन (कोंकण क्षेत्र) के लिए कुल 36 अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाएगा। यह सेवाएं दिवा-चिपलुन-दिवा के बीच मेमू रैक से संचालित की जाएंगी।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह ट्रेनें यात्रियों को बिना आरक्षण यात्रा करने का विकल्प देंगी, जिससे भीड़भाड़ के बीच यात्रियों को राहत मिलेगी।

दिवा-चिपलुन-दिवा अनारक्षित मेमू त्रि-साप्ताहिक विशेष (36 सेवाएं)

गाड़ी संख्या 01159 दिवा-चिपलुन मेमू त्रि-साप्ताहिक अनारक्षित विशेष ट्रेन

यह ट्रेन 01 मई 2026 से 07 जून 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को रात 23:25 बजे दिवा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 06:30 बजे चिपलुन पहुंचेगी।

(कुल 18 सेवाएं)

गाड़ी संख्या 01160 चिपलुन-दिवा मेमू त्रि-साप्ताहिक अनारक्षित विशेष ट्रेन

यह ट्रेन भी 01 मई 2026 से 07 जून 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दोपहर 15:30 बजे चिपलुन से रवाना होगी और उसी दिन रात 23:10 बजे दिवा पहुंचेगी।

(कुल 18 सेवाएं)

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह विशेष ट्रेनें निलजे, तलोजा पंचनांद, कलंबोली, पनवेल, सोमाटने, आप्टा, जीते, पेन, कासू, नागोठने, रोहा, कोलाड, इंदापुर, मानगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वामने, करंजाड़ी, विनेहेरे, दीवाणखवटी, कलंबणी बुद्रुक, खेड़ और अंजनी स्टेशनों पर रुकेंगी।

8 कोच वाली मेमू रैक से होगा संचालन

रेलवे के अनुसार इस ट्रेन का संचालन 8 डिब्बों वाली मेमू रैक से किया जाएगा, जिससे अधिक संख्या में यात्री यात्रा कर सकेंगे।

यूटीएस और रेलवन ऐप से होगी टिकट बुकिंग

रेलवे ने बताया कि अनारक्षित डिब्बों के टिकट सामान्य शुल्क पर �⁠यूटीएस सिस्टम के माध्यम से लिए जा सकते हैं। इसके अलावा यात्री टिकट बुकिंग के लिए �⁠रेलवन ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

समय और ठहराव की जानकारी NTES पर उपलब्ध

इन विशेष ट्रेनों के ठहराव एवं विस्तृत समय-सारणी की जानकारी के लिए यात्री ⁠www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर सकते हैं या ⁠NTES ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

यह जानकारी डॉ. स्वप्नील निला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल द्वारा दी गई।