टिटवाला-वसिंद के बीच 24/25 अप्रैल की रात विशेष ट्रैफिक व पावर ब्लॉक, कई ट्रेनें होंगी रेगुलेट

मुंबई। मध्य रेल (Central Railway) के मुंबई मंडल द्वारा 15 कोच रेक को समायोजित करने के लिए प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य के तहत टिटवाला और वसिंद स्टेशनों के बीच विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक 24/25 अप्रैल 2026 (शुक्रवार/शनिवार रात) को परिचालित किया जाएगा।

मध्य रेल प्रशासन के अनुसार यह ब्लॉक टिटवाला और खडावली स्टेशनों पर नए पॉइंट्स के लिए ओएचई रनिंग तथा इन्फ्रिंजमेंट रिमूवल कार्य के लिए किया जा रहा है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ब्लॉक की अवधि 25 अप्रैल 2026 को रात 02:10 बजे से 03:25 बजे तक रहेगी। ब्लॉक सेक्शन टिटवाला (शामिल) से वसिंद (छोड़कर) अप एवं डाउन लाइनों पर लागू रहेगा।

ब्लॉक के कारण कुछ मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को 25 अप्रैल 2026 को 02:27 बजे से 03:25 बजे के बीच विभिन्न स्टेशनों पर रेगुलेट किया जाएगा।

रेगुलेट होने वाली प्रमुख ट्रेनें इस प्रकार हैं:

12102 शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस को वसिंद स्टेशन पर,

18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस को आसनगांव स्टेशन पर,

12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस को आटगांव स्टेशन पर,

20104 भटनी-एलटीटी एक्सप्रेस को कसारा स्टेशन पर तथा

01026 बलिया-दादर एक्सप्रेस को इगतपुरी स्टेशन पर उपयुक्त रूप से रेगुलेट किया जाएगा।

मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्नील निला ने बताया कि यह ब्लॉक रेल संरक्षा और बुनियादी ढांचे के रखरखाव के लिए आवश्यक है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन का सहयोग करें।