पीतल बस्ती उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में 28 अप्रैल को रहेगा विद्युत व्यवधान, सुबह 6 से 9 बजे तक कटौती

मुरादाबाद। विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक रखरखाव एवं एमडीए कार्य के चलते पीतल बस्ती उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं को पूर्व सूचना देते हुए असुविधा से बचने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार पीतल बस्ती उपकेंद्र से निर्गत 11 केवी फीडर मंजू नगर, 11 केवी फीडर पचपेड़ा, 11 केवी फीडर रामपुर रोड तथा 11 केवी फीडर देहरी गांव की लाइन पर एमडीए का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। यह कार्य एमए इलेक्ट्रिकल द्वारा किया जाएगा।

विद्युत व्यवधान का समय सुबह 6:00 बजे से 09:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। विभाग के अनुसार कार्य का अनुमानित समय लगभग 4 घंटे बताया गया है।

इस दौरान मंजू नगर, पचपेड़ा, रामपुर रोड और देहरी गांव सहित इन फीडरों से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले आवश्यक कार्य पूरे कर लें तथा बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।