बलदेव अग्रवाल नेचुरोपैथी सेंटर में योग एवं आयुर्वेद संगम का भव्य आयोजन

मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित बलदेव अग्रवाल नेचुरोपैथी सेंटर में रविवार प्रातः योग एवं आयुर्वेद संगम कार्यक्रम का भव्य और प्रेरणादायक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना रहा।

इस अवसर पर अमलतास सोसाइटी एवं लघु उद्योग भारती के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया और आयुर्वेद के महत्व को समझा।

यह आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम का समापन "स्वस्थ समाज, सशक्त समाज" के संदेश के साथ किया गया।