मुरादाबाद: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी पहली शिफ्ट शांतिपूर्ण संपन्न, अग्निशमन विभाग रहा अलर्ट

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी पहली शिफ्ट की परीक्षा मुरादाबाद में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया।

परीक्षा के दौरान अग्निशमन विभाग भी अपनी ड्यूटी पर पूरी तरह अलर्ट रहा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर यूनिटों को तैयार रखा गया और लगातार निगरानी की जा रही है।

अग्निशमन विभाग की व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा स्वयं की जा रही है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी में तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परीक्षा केंद्रों पर भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आपात सेवाओं को लेकर संबंधित विभागों के बीच समन्वय बना रहा, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।

प्रशासन का कहना है कि आगामी शिफ्टों में भी इसी तरह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।