दो वार्डों में विकास की सौगात, पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने 7.73 लाख की लागत से सीसी सड़क, इण्टरलांकिंग सड़क का किया उद्घाटन

दो वार्डों में विकास की सौगात, पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने 7.73 लाख की लागत से सीसी सड़क, इण्टरलांकिंग सड़क का किया उद्घाटन

वार्ड 25 और 13 में इंटरलॉकिंग सड़क, नाली व सीसी रोड निर्माण से लोगों को मिली राहत

पप्पू के मकान से रफी टीवीएस तक इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण

सराय फकीर में रवि साहू के मकान से हरी सिंह तक सीसी रोड का निर्माण

शेखर से बन्टी के मकान तक नई सीसी सड़क का भी शुभारंभ

बदायूं। नगर में विकास कार्यों को गति देते हुए पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने दो वार्डों में लगभग 7 लाख 73 हजार रुपये की लागत से बने सीसी सड़क और इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल देखने को मिला और लोगों ने इन कार्यों को क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी बताया।

पालिकाध्यक्ष ने वार्ड संख्या 25 में पप्पू के मकान से रफी टीवीएस वाले स्थान तक इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस कार्य पर लगभग तीन लाख रुपये की लागत आई है। इस निर्माण से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन भी सुगम होगा।

इसके अलावा वार्ड संख्या 13 के सराय फकीर क्षेत्र में भी विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। यहां रवि साहू के मकान से हरी सिंह के मकान तक सीसी रोड का निर्माण लगभग तीन लाख 32 हजार रुपये की लागत से कराया गया है।

इसी वार्ड में शेखर से बन्टी के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य भी कराया गया है, जिस पर करीब एक लाख 40 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। यह सड़क निर्माण भी क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि हर गली और मोहल्ले में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे ही विकास कार्य जारी रहेंगे और शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय सभासद भूरे पीर, श्याम बाबू साहू, लक्ष्मी देवी, प्रेमवती, सरोज साहू, डॉ. सालिम, नईम पीर, सलीम खां, शरीक समेत कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लिपिक नवैद इकबाल गनी आदि सहित अन्य लोग शामिल रहे।