सहसवान की बेटी शिफा रहमान ने इंटरमीडिएट में किया शानदार प्रदर्शन, विद्यालय का बढ़ाया मान बेटी को बधाई देने घर पहुंचे सहसवान नगर पालिका अध्यक्ष मीर हैदर अली उर्फ बाबर मियां 

सहसवान की बेटी शिफा रहमान ने इंटरमीडिएट में किया शानदार प्रदर्शन, विद्यालय का बढ़ाया मान बेटी को बधाई देने घर पहुंचे सहसवान नगर पालिका अध्यक्ष मीर हैदर अली उर्फ बाबर मियां

सहसवान, बदायूं। नगर की प्रतिभाशाली छात्रा शिफा रहमान ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। मोहल्ला काज़ी निवासी शिफा रहमान, पुत्री सैय्यद मोहम्मद स्वाले, ने पन्नालाल इंटर कॉलेज सहसवान से कक्षा 12 की परीक्षा गणित, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान विषयों के साथ उत्तीर्ण की।

शिफा ने अपने शानदार अंकों से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने भौतिक विज्ञान में 98 अंक, गणित में 90 अंक तथा रसायन विज्ञान में 92 अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

छात्रा की इस सफलता से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने घर पहुंचकर बेटी शिफा रहमान को बधाई दी और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों और विद्यालय स्टाफ ने भी शिफा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे शुभकामनाएं दी हैं।