दहगवां में बूथ स्तर पर सुनी गई “मन की बात”, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

दहगवां में बूथ स्तर पर सुनी गई ?मन की बात?, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

बदायूं जिले के दहगवां नगर पंचायत दहगवां में आज बूथ स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता एवं भाजपा युवा नेता नमित गुप्ता ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ?मन की बात? के 133वें संस्करण को सुना और देखा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास, जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए गए। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सुना और उससे प्रेरणा ली।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि ?मन की बात? जैसे कार्यक्रम संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं और समाज सेवा के लिए नई ऊर्जा देते हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि सरकार की योजनाओं और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।