स्प्रिंगफील्ड्स कॉलेज में ड्राइंग, कोलाज मेकिंग व फेस पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित स्प्रिंगफील्ड्स कॉलेज में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कल्पनाशक्ति और कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका विषय ?अराउंड द वर्ल्ड? रखा गया। बच्चों ने रंगों के माध्यम से दुनिया के विभिन्न पहलुओं को चित्रों में उकेरते हुए अपनी रचनात्मकता दिखाई।

वहीं कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका विषय ?इनसाइट माय हेड? रहा। प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने विचारों और कल्पनाओं को कागज पर आकर्षक कोलाज के रूप में प्रस्तुत किया।

इसके साथ ही कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर सदनीय फेस पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का शीर्षक ?मिथिकल, फैंटेसी व सुपरहीरो? रखा गया। प्रत्येक सदन से दो-दो विद्यार्थियों ने भाग लिया और चेहरे पर अद्भुत चित्रकारी कर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में नीरू जेटली,सीता जेटली तथा सीमा कपूर उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने सभी प्रतिभागियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति और मेहनत अत्यंत प्रशंसनीय है, ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का परिणाम

प्रथम स्थान: अनुष्का (कक्षा 12 स) आकाश सदन

द्वितीय स्थान: सुकृति पाठक (कक्षा 12 ब) वज्र सदन

तृतीय स्थान: नित्या यादव (कक्षा 12 स) वज्र सदन

कार्यक्रम का समापन उत्साह और सराहना के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डा. स्वाति शर्मा प्रधानाचार्या